गाय की सामान्य जानकारी :-
गाय की विशेषताएँ:
- वैज्ञानिक नाम – Bos taurus (विदेशी नस्ल) bos indicas (देसी नस्ल )
- परिवार – बोविडाए (Bovidae)
- आहार – शाकाहारी (मुख्यतः घास, चारा, अनाज)
- औसत जीवनकाल – 15-20 वर्ष के बीच का
- वजन – नस्ल के आधार पर 300-1000 किलोग्राम तक
- ऊंचाई – 1.2 से 1.5 मीटर तक
- शारीरिक रचना: गाय एक बड़े आकार का जानवर है, जिसका शरीर चार पैरों पर आधारित होता है। इसका शरीर आमतौर पर भूरे या काले रंग का होता है।
- आहार: गाय एक शाकाहारी जानवर है, जो मुख्य रूप से घास, चारा और अनाज खाती है।
- उत्पादन: गाय दूध, मांस और चमड़े का उत्पादन करती है।
- ओसत दुग्ध काल 300 दिन तक का होता है
- देसी नस्लों में 4-5% एवं विदेशी नस्लों में 3.7 % तक की वसा (fat) पाई जाती है
- देशी नस्लों में प्रथम बार बच्चा देने की उम्र 3 वर्ष 6 माह एवं विदेशी नस्लों में 2 वर्ष 6 माह होती है
- देशी नस्लों के दूध के पीलापन केरोटिन नामक तत्व के कारण होता है
गाय के प्रकार:-
- देसी गाय: यह भारत में पाई जाने वाली एक पारंपरिक गाय की नस्ल है।
- जर्सी गाय: यह एक विदेशी गाय की नस्ल है जो दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है।
- होलेस्ट रियन फ्रीजियन गाय: यह एक विदेशी गाय की नस्ल है जो दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है।
- मुख्यत : गायो को 3 भागो में बाटा गया है
1.दुग्ध प्रयोजनी नस्ल
2.भारवाही नस्ल
3.द्विप्रयोज्नी नस्ल
मुख्य गायो के नाम एवं उनके उत्पति स्थान :-
मुख्य गाय की नस्ल का नाम | उत्पति स्थान |
साहिवाल | मोंट गोमरी (पाकिस्तान ) |
गीर | कतियावाड गुजरात |
लाल सिन्धी | करांची हैदराबाद |
थारपारकर | सिंध पाकिस्तान |
राठी | अलवर राजस्थान |
कांकरेज | कच्छ गुजरात |
जर्सी | इंग्लिश चेनल (फ़्रांस) |
होलेस्ट रियन फ्रीजियन | होलैंड |
ब्राउन स्विस | स्विजरलैंड |

Cow is our mother. Killing or eating a cow is a sin.